बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद नांगल निवासी सुधीर भुईयार के नांगल पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। लखनऊ में भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सुधीर भुईयार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल, मास्टर रमेश सिंह, सुबोध वर्मा, गोपाल शर्मा, राजपाल सिंह, संदीप कुमार, योगेंद्र सिंह, मनोज राणा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...