बिजनौर, जुलाई 27 -- Bijnor News: आधारशिला द स्कूल में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन ने पुरस्कृत किया। आधारशिला द स्कूल में आयोजित हिन्दी स्पेल बी प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दो चरणों में हुई प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम घोषित किए गए। कक्षा तीन में अर्णव ने प्रथम, भव्या ने द्वितीय तथा निशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में श्रियांश वर्मा प्रथम, जिगी द्वितीय और धैर्य तृतीय रहे। कक्षा पांच में अथर्व गोयल प्रथम, काव्या विश्वकर्मा व अवनीश शर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दैविक राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छह मे...