बिजनौर, सितम्बर 22 -- Bijnor News: विद्या भारती के विद्यालय सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामलीला बाग नगीना में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में नगीना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 90 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यालयों में पीडीएम इंटर कॉलेज पुरैनी, अंकुर इंटर कॉलेज पुरैनी, आदर्श कन्या पाठशाला पुरैनी, गोयल पब्लिक स्कूल नगीना, सेंट मैरी स्कूल, ए के मुस्लिम इंटर कॉलेज नगीना, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज नगीना, किसान इंटर कॉलेज भूरापुर, शमला रानी इंटर कॉलेज कठैर, हिंदू इंटर कॉलेज नगीना और एमएम इंटर कॉलेज नगीना आदि शामिल रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों रहे, जबकि विशेष अतिथि रोशन लाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेविका समित...