बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: रोटरी क्लब स्योहारा सम्पूर्ण द्वारा समाज में पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'दो बूंद जिंदगी की' पोलियो जागरूकता रैली का भव्य आयोजन शनिवार क़ो किया गया। रैली का शुभारंभ गायत्री देवी शिक्षण संस्थान से प्रातः 10:00 बजे किया गया। ​यह जागरूकता रैली स्कूल से प्रारंभ होकर मोहल्ला चंचलपुरियान, गुरुद्वारा,शिवाजी मार्किट, शाही मार्किट, स्टेशन रोड होती हुई वर्मा मेटरनिटी नर्सिंग होम पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुबली पार्क में मानव शृंखला बनाकर दिया पोलियो मुक्त विश्व का संदेशपदाधिकारियों ने दी पोलियो उन्मूलन की जानकारी यहाँ पर क्लब के पदाधिकारियों डॉ मनोज कुमार वर्मा, डॉक्टर शाश्वत वर्मा, प्रेजिडेंट कान्ता प्रसाद पुष्पक, क्लब सचिव हरिओम सिंह हैरि,डॉक्टर रिसालत चौधरी, युवा कमेटी क...