Bijnor News: पैथोलॉजी लैब से चार लाख रुपये चोरी, कर्मचारी पर शक
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: चांदपुर के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज मार्केट स्थित यश पैथोलॉजी लैब के लॉकर से चार लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। लैब संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संचालक ने लैब में तैनात कर्मचारी पर चोरी का शक जताया है। स्योहारा के आर्य नगर निवासी दीपेंद्र पाल सिंह की चांदपुर में यश पैथोलॉजी लैब है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्टूबर को लैब पहुंचने पर लॉकर के ताले से छेड़छाड़ होने की जानकारी मिली। लॉकर में एक से 18 अक्टूबर तक का करीब चार लाख रुपये का कलेक्शन रखा था, जो गायब मिला। संचालक ने रात की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी दिव्यांशु पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कर्मचारियों से पूछताछ की। संचालक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.