Bijnor News: पैजनिया में बंदरों के आतंक, घरों में कैद होने को मजबूर लोग
बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: चांदपुर तहसील के गांव पैजनिया में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण और राहगीर परेशान हैं। पैजनिया से बिजनौर मार्ग पर करीब डेढ़ सौ बंदरों का झुंड सड़क पर बैठा रहता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें काट लेते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। गांव पैजनिया के ग्रामीणों ने बताया की गांव में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि स्कूली बच्चे डर के कारण समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। घरों में घुसकर बंदर कपड़े और खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं।
बंदरों के आतंक से जनजीवन प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.