Bijnor News: पूर्व सांसद ने किया रामलीला मंचन का शुभारंभ
बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कश्मीरी, ढक्का, बसेड़ा नारायण, भटियाना एवं खंडसाल में रामलीला कार्यक्रमों पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन केवल मनोरंजन का साधन नहीं है। यह हमारी संस्कृति और आदर्श का प्रतीक है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की रामायण का जिक्र करते हुए राम के आदर्श को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आयोजकों एवं ग्रामवासियों द्वारा पूर्व सांसद का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मृणाल भारद्वाज, डॉ दानवीर सिंह, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, नेपाल सिंह, सुमित त्यागी, ओमपाल सिंह आदि उपस्थित रहें। यह भी पढ़ें- Hardoi News: राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.