Bijnor News: पूर्व सांसद ने किया बूथों का निरीक्षण
बिजनौर, नवम्बर 30 -- Bijnor News: मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का वोट बनवाने का आह्वान किया। रविवार को नहटौर के ग्राम ननहेड़ा में बूथ संख्या 278, 279, 264 एवं 263 पर पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह ने बीएलओ से मतदाता को लेकर वार्ता की। उन्होंने नए मतदाताओं के वोट बनवाने के अभियान में सहभागिता की। लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। मौके पर प्रधान यशपाल सिंह, पूर्व प्रमुख मृणाल भारद्वाज, ओमपाल सिंह, सुधीर सैनी, संजीव कुमार, सुमित कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं के जोड़े गए नाम यह भी पढ़ें- Shamli News: युवा मतदाताओं के वोट बनवाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.