Bijnor News: पूर्वी गंगा नहर कॉलोनी में गंदगी से बढ़ी चिंता, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: मानसून की शुरुआत के साथ ही पूर्वी गंगा नहर कॉलोनी की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बरसात शुरू होने के बावजूद नालियों और नालों की सफाई नहीं कराई गई है, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रही है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा। पूर्वी गंगा नहर कालोनी निवासियों के अनुसार कॉलोनी में शौचालयों के सेप्टिक टैंक से मल बाहर निकल रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं कॉलोनी में जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उग आने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि समय पर सफाई और घास की कटाई न होने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोग फैलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.