Bijnor News: पूजा स्थल से बैनर हटाने पर जताया रोष
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के ग्राम माघपुर उदयचंद, मिठठेपुर में मां दुर्गा देवी के तस्वीर बैनर को हटाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हिंदूवादी भाजपा कार्यकर्ता और प्रधान पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों नवदुर्गा में एक स्थान पर मां दुर्गा का बैनर लगाकर पूजा की जाती रही है। आरोप है कि किसी ने उसे बैनर को हटा दिया है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन से स्थल पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है और ग्राम में एक वर्ग के लोगों में रोष व्याप्त है। बताया जाता है कि दूसरा वर्ग इस स्थल पर एक अन्य महापुरुष की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.