बिजनौर, अगस्त 7 -- Bijnor News: नगर में मुरादाबाद रोड स्थित काली के मंदिर के पास का कांवड़ियों के विश्राम के लिए कमेटी की ओर से एक शिविर का प्रारंभ पूजा अर्चना के साथ शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे किया गया। शिविर में पंडित सुजीत भारद्वाज द्वारा मंत्रोचरण और हवन के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर यजमान डॉ. मनोज कुमार वर्मा,डॉक्टर विनीत देवरा, संजय जैन, मितुल चौधरी, मनोज कुमार भटनागर, प्यारेलाल, संजीव भंडारी, अंकुर रस्तोगी, दीपक कुमार, सुनील कुमार,शोवीर सिंह सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे। कांवड़ शिविर आरंभ होते हुए लगभग 100 से अधिक कांवड़िए विश्राम स्थल पर रुके और प्रसाद ग्रहण किया। यहां लगातार भंडारा जारी रहेगा, जिसमें कांवड़ियों को भोजन, दवाइयां, चाय, गरम पानी, आदि की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...