Bijnor News: पूजा अर्चना के बाद मानसून गन्ना बुवाई शुरू
बिजनौर, जुलाई 27 -- Bijnor News: बिन्दल्स पेपर्स शुगर मिल चांगीपुर के गांव हुसैनपुर में कृषक सुरेंद्र सिंह के खेत पर मानसून गन्ना बुवाई का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से किया गया। चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी ने फीता काटकर बुवाई का शुभारंभ कराया। शुगरमिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना राहुल चौधरी ने किसानों से संस्तुत एवं नवीन गन्ना प्रजातियों की अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ना बुवाई कर बेहतर पैदावार और मुनाफा अर्जित करने की अपील की। उन्होंने शरदकालीन गन्ने के साथ सहफसली खेती अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पोक्का बोइंग एवं अन्य फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के लिए चीनी मिल की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन से स्प्रे की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अवध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.