Bijnor News: पूंडरी कला के समीप बना अस्थाई पुल ध्वस्त, कई मीटर तक सड़क भी टूटी
बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: नांगल सोती। पूंडरी कला के समीप मालन नदी पर किसानों और ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बनाया गया अस्थाई पुल तेज बारिश से नदी में आए उफान में पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। जिससे किसानों का अपने खेत खलिहानों और ग्रामीणों का दर्जनों गांव से संपर्क टूट चुका है। उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाको सहित मैदानी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से मालन नदी उफान पर है। जिसमें पूंडरी कला के समीप बना अस्थाई पुल और सड़क एक ही झटके में तहस-नहस हो गए। दर्जनों गांव के लोगों के सामने भारी परेशानी खड़ी हो गई। नदी के दोनों ओर बसे पंडरी खुर्द, बरकातपुर, पूंडरी कला, बरमपुर ,चन्दोक, कामराजपुर, सबलपुर बीतरा, किशनपुर, ताहरपुर, पाडली, भोजपुर, खेड़ी, मोज्ज्मपुर आदि गांव का एक दूसरे से संपर्क टूट गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बारिश में डूबा रेलवे अंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.