बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: सीडीओ रणविजय सिंह द्वारा आज डिजिटल लाइब्रेरी रशीदपुर गढ़ी व डिजिटल लाइब्रेरी तैमूरपुर दीपा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने लाइब्रेरी में रखी पुस्तकों को अलमारियों में सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। साथ ही अलमारी के बाहर उसमें रखी सभी पुस्तकों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आवश्यक पुस्तक आसानी से उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित के द्वारा बताया गया कि दोनों डिजिटल लाइब्रेरियां निर्धारित समय पर नियमित रूप से खुलती हैं तथा लाइब्रेरी में उपलब्ध सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हैं। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: डिजिटल लाइब्रेरी नियमित रूप से खोलें पंचायत सहायक विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए आवश्यक सु...