बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, बिजनौर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वामा सारथी बिजनौर की अध्यक्ष एवं एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में किया गया। रविवार को शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को चिकित्सा परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। वर्षा ऋतु में फैलने वाले सामान्य रोगों और संक्रमणों से बचाव के उपाय बताए गए। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारों के कुल 181 सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- पीएसी परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर आयुष विभाग की चिकित्सा सेवाएँ आयुष विभाग की ओर से डॉ. विवेक कु...