बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस ने मालन नदी के पास स्थित कब्रिस्तान में गोकशी करने के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब दो कुंतल गोवंशीय पशु का मांस, खाल, पशु काटने के औजार और 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना कोतवाली देहात के गांव अकबराबाद में मालन नदी के पास कब्रिस्तान में गोवंशीय पशु का वध किए जाने की सूचना मिली थी। सुबह करीब छह बजे मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आसिफ पुत्र रशीद ग्राम अकबराबाद थाना कोतवाली देहात दाहिने पैर में गोली लगने से घा...