बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: नूरपुर थाना पुलिस ने बुधवार की तड़के गौवंशीय पशुओं के वध की फिराक में घूम रहे आरोपियों की घेराबंदी की।

पकड़े गए आरोपी पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल गौकश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश सफेद रंग की अपाचे बाइक से ग्राम गौहावर के जंगल की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहवाज उर्फ गुल्लू...