Bijnor News: पुलिस ने 15 नामजद समेत 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: गांव तालिबपुर में कुआं पूजन के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित नरेश की तहरीर पर 15 नामजद आरोपियों सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम गोपाल सिंह के कुआं पूजन कार्यक्रम में गांव और रिश्तेदारी के लोग शामिल हुए थे। शाम करीब छह बजे महिलाएं और बच्चे गांव के रास्ते से गुजर रहे थे। आरोप है कि हबीब के घर के सामने कुछ युवकों ने महिलाओं के बीच घुसने की कोशिश की। विरोध करने से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद कई लोग एकराय होकर मारपीट करने लगे। हमले में पांच लोगों को सिर और शरीर पर चोटें आईं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा था।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी मोनिश आजाद, नसीर, अमान शाटिक, नजाकत, नगमा, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.