बिजनौर, सितम्बर 4 -- Bijnor News: एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने नींदडू के अलावा क्षेत्र के गाँवों के धार्मिक स्थलों पर मानकों से अधिक लगे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया तथा उनकी आवाज़ भी कम कराई।जिले के नवागत पुलिस अधिकारी केके बिश्नोई के निर्देश पर स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज बीके शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए नींदड़ू में बृहस्पतिवार को अभियान चला कर क्षेत्र की मस्जिदों से 12 लाउडस्पीकर उतारे। मस्जिद अबू बकर से एक, इब्राहिम से एक, सादात से दो, जामा मस्जिद से एक, अंथाई शेख की मेराज मस्जिद से एक, पाडली मांडू की नूरानी मस्जिद और जामा मस्जिद से तीन-तीन लाउडस्पीकर (जो अतिरिक्त हो रहे थे) को उतारा गया तथा लगे हुए लाउडस्पीकर की आवाज़ मानक के मुताबिक कराई गई। चौकी इचार्ज बेके शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की सभी मस्जिदों में एक-एक लाउडस्पीकर लगा हुआ है। ...