Bijnor News: पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को पकड़ा
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: पुलिस ने चोरी की बाइक के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुई बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम भनोटी निवासी जैद पुत्र हबीबुर्रहमान ने 13 अक्टूबर को थाना शेरकोट पर तहरीर देकर बताया कि 12 अक्टूबर को उसकी बाइक मोबाइल शॉप के बाहर से चोर ने चोरी कर ली है। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कस्बा शेरकोट के मोहल्ला कायस्थान निवासी अमन पुत्र रफी का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.