बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: नजीबाबाद पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के मोबाइल व दो बैटरे भी बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर को भारत टॉकीज के पास रेलवे पटरी के निकट एक व्यक्ति से दो युवकों ने ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उस्मान उर्फ छोटू निवासी पठानपुरा कस्बा नजीबाबाद तथा चांद उर्फ अकरम को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन और दो बैटरी बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों खिलाफ पूर्व में कई मुकदमें दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...