Bijnor News: पुलिया का मलबा गिरने से इकड़ा की जलनिकासी ठप
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: सुंदर नगर कॉलोनी मार्ग पर जियो ऑफिस के सामने बनी पुलिया का मलबा टूटकर इकड़ा नदी में गिरने से जलनिकासी अवरुद्ध हो गई। बारिश के बाद नदी में पानी बढ़ने पर निकासी बाधित होने से बस्ती में पानी भर गया। समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान को सूचना देकर समाधान की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार शाम राजस्व निरीक्षक राजकुमार और लेखपाल प्रभात चौधरी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी से नदी में पड़ा पुलिया का मलबा हटवाकर जलनिकासी सुचारू कराई गई। गांव निवासी मुकेश कुमार, कमलेश, परवेंद्र सिंह और आमोद कुमार ने बताया कि मलबा जमा होने से पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। स्थानीय लोगों ने इकड़ा नाले पर जगह-जगह हुए अतिक्रमण को भी हटवाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.