Bijnor News: पुरानी रंजिश में फायरिंग, महिला को लगी गोली; मेरठ रेफर
बिजनौर, जुलाई 22 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुर्जरपुर जसपुर में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक प्रवीण सिंह और चन्द्रशेखर उर्फ शेखर के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि बुधवार देर शाम चन्द्रशेखर उर्फ शेखर ने रंजिश के चलते प्रवीण सिंह के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग कर दी। इस दौरान वहां मौजूद रेखा देवी (50) पत्नी स्व. रमेश सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं。
घटना की जानकारी घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.