Bijnor News: पुताई करते समय झूले की रस्सी टूटी, नीचे गिरा मजदूर, हाथ में घुसा सरिया
बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव मदारीपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मजदूर मकान की पुताई करते समय झूले की रस्सी टूटने से मजदूर नीचे गिर गया। जमीन पर पड़ी सरिया उसके दाहिने हाथ में घुस गई, मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और मकान स्वामी उसे उपचार के लिए सीएचसी स्याऊ लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने घायल मजदूर को हायर सेंटर रेफर कर दिया।नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बेरमनगर निवासी राजीव कुमार रंगाई-पुताई का काम करता है। गुरुवार की सुबह चांदपुर के गांव मदारीपुर निवासी महिपाल सिंह के मकान पर पुताई कर रहा था। बताया गया कि पुताई के दौरान जिस झूले पर वह काम कर रहा था। उसकी रस्सी अचानक टूट गई। इससे राजीव नीचे जा गिरा। नीचे जमीन पर पड़ी सरिया उसके हाथ में घुस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.