बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: थाना चांदपुर के गांव जमालुद्दीन पुर 7 अक्टूबर को अंडे की उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें दत्तियाना निवासी युवक ने ट्रैक्टर से तीन लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। परिजनों ने 6 लोगों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र लेकर कार्यवाही की मांग की थी जिसमें से बताया जाता है कुछ लोग बाहर घूम रहे हैं। बुधवार की दोपहर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप गांव जमालुद्दीन पर पहुंचे जिसमें मृतक महेंद्र सिंह बाबूराम और उदयवीर के घर जाकर राज्य मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए तीनों के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और पुलिस को चेतावनी देकर कहा 2 दिन का पुलिस को समय दिया है कि सभी दोषियों को पड़कर जेल भेज दिया जाए और अगर 2 दिन तक जेल नहीं भेजते तो आप लोग सस्पेंड होने क...