Bijnor News: पितृ विसर्जन अमावस्या: बैराज गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान और तर्पण
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: शनिवार को पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन पर्व पर बिजनौर के बैराज गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पितृ पक्ष के इस अंतिम दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने अपने दिवंगत पितरों की शांति और मोक्ष की कामना के लिए विधि-विधान से तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य के कार्य किए। मान्यता है कि अमावस्या के दिन गंगा तट पर तर्पण करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। भारी भीड़ के चलते बैराज घाट और आसपास के मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पितृ विसर्जिनी अमावस्या को श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकियां अनुष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.