बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: चांदपुर पुलिस ने जलीलपुर ब्लॉक स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति के खाद बिक्री केंद्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी के 30,200 रुपये और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने बिजनौर के अलावा मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में भी दुकानों से चोरी करने की बात कबूली है। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शहर कोतवाली के गांव तिवड़ी निवासी विनोद कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह ने 25 सितंबर को चांदपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि जलीलपुर ब्लॉक में सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के उर्वरक बिक्री केंद्र का गल्ला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौ...