Bijnor News: पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत दूसरा गंभीर
बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा, जहां से मेरठ रेफर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह नांगल-मंडावली मार्ग पर जालपुर की ओर से मंडावली जा रही पिकअप और ऋषिकेश की ओर से मंडावर जा रही बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर मोंटी पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम गजरौला शिव थाना कोतवाली शहर बिजनौर 22 वर्ष और ऋतिक पुत्र मुकेश निवासी सम्भा बाजार थाना मंडावर 18 वर्ष सवार थे, दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नांगल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मोंटी की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया था, लेकिन मेरठ पहुंचने से पहले ही मोंटी की मौत हो गई। पिकअप चालक मोहसिन पुत्र शौकीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.