Bijnor News: पिंडदान स्थल पर अंतिम संस्कार से पहले विवाद, शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
बिजनौर, जुलाई 24 -- Bijnor News: हल्दौर के गांव कुम्हारपुरा में शुक्रवार को पिंडदान स्थल पर शव रखने को लेकर विवाद हो गया। खेत स्वामी के विरोध के बाद ग्रामीण शव को वाहन में लेकर थाने पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच कर समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा बैराज घाट ले गए।
विवाद और घटनाक्रम गांव कुंडा बागेन के ग्रामीणों ने कुछ समय पहले नहर पटरी के पास गांव कुम्हारपुरा निवासी एक किसान के खेत के पास पिंडदान स्थल का निर्माण कराया था। खेत स्वामी का आरोप है कि उसने निर्माण के समय ही खेत के पास पिंडदान स्थल बनाए जाने का विरोध किया था और पुलिस से शिकायत की थी। शुक्रवार को गांव कुंडा बागेन निवासी 90 वर्षीय परमेश्वरी देवी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार से पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.