बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: चांदपुर-पैजनिया मार्ग स्थित करनपुर गांवड़ी के समीप सोमवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक नर गुलदार कैद हो गया। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से कांवड़ियों, किसानों और ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। गुलदार के पकड़े जाने से आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कार के सामने चलता रहा गुलदारगुलदार की पकड़ का कारण करीब पांच दिन पूर्व कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों और ग्रामीणों ने दो शावकों के साथ मादा गुलदार को सड़क पार करते देखा था। इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय बढ़ गया था। ग्रामीण विशाल शर्मा, पंकज कुमार, नितिन कुमार, अंकुर, रवि कुमार और सोनू सहित ...