बिजनौर, अगस्त 8 -- Bijnor News: क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए परेशानी और दहशत का कारण बने गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। शुक्रवार देर रात गुलदार के पिंजरे में फंसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कैद में आए गुलदार को ले जाते समय उसने पंजे से हमला कर वन दरोगा को घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार, गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बुधवार को हरेवली ग्राम प्रधान मोहन सिंह के घर के पास पिंजरा लगाया था। शुक्रवार देर रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर वन दरोगा सत्यवीर यादव वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम गुलदार को पिंजरे सहित सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान गुलदार ने पंजे से हमला कर वन दरोगा सत्यवीर यादव को घायल कर दिया। घायल वन दरोगा को उपचार के लिए ध...