Bijnor News: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, कई दिनों से ग्रामीणों में फैली थी दहशत
बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर जट्ट में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना गुलदार शनिवार तड़के वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पिंजरे में फंसने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से गुलदार गांव और आसपास के खेतों में लगातार देखा जा रहा था। शाम होते ही उसकी गतिविधियां बढ़ जाती थीं, जिससे किसान और ग्रामीण खेतों में जाने से डरने लगे थे। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कई आवारा कुत्तों को अपना शिकार भी बना चुका था। लगातार शिकायतों के बाद वन विभाग ने शुक्रवार को गांव के समीप रणनीति के तहत पिंजरा लगाया था।शनिवार तड़के शिकार की तलाश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.