बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विभिन्न निर्माण तथा विकास कार्यों के लिए 17.32 करोड़ रूपए का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किए जाने का दावा किया गया है। शनिवार को शाम नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया है। लेखाकार संजीव कुमार द्वारा बजट पढ़ कर सुनाया गया। बजट में सत्रह करोड़, बत्तीस लाख, तैंतालीस हजार रुपए आय के विपरीत सत्रह करोड़, अट्ठाईस लाख, छियासी हजार आठ सौ वाबन रुपए के व्यय का प्रावधान किया गया। बैठक में मौजूद सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से वार्षिक बजट को स्वीकृति प्रदान करने का हवाला दिया गया है। बैठक में विभिन्न सड़कों के निर्माण, पाईन लाईन विस्तार, स्ट्रीट लाईटें लगाए जाने सहित नालियों के क्षति ग्रस्त चैनल-स्लेब तथा न...