बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।इस दौरान 40 कर्मचारियों की जांच की गई। यह कैंप (आज) 26 सितंबर को भी यहीं पर लगाया जाएगा जो कर्मचारी रह गए हैं वह कल आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकते हैं। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, किया जागरूक...