Bijnor News: पालिका करेगी सक्रिय योगदान, 2798 पौधे लगाने का लक्ष्य
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए बिजनौर नगर पालिका परिषद अपना सक्रिय योगदान देगी। इस आशय का एक सामूहिक संकल्प पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। पालिकाध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों के सभासदों ने भाग लिया। पालिकाध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि बिजनौर नगर पालिका परिषद को 2,798 पौधे रोपने का विशेष लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए हर वार्ड के सभासद को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय सहयोग देना होगा। बैठक के दौरान पालिका के अवर अभियंता (सिविल) यशवंत सिंह ने पौधारोपण के लिए चयनित किए गए प्रमुख स्थानों की सूची साझा की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जनसहभागिता के साथ उत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.