Bijnor News: पालतू कुत्ते का शिकार कर पेड़ पर चढ़ा गुलदार, पेड़ पर लटके मिले अवशेष
बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: चंदक।कस्बा चंदक के निकटवर्ती गांव में मकान के पीछे खड़े पेड़ पर पालतू कुत्ते का शिकार कर वह शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ कर खा गया। कुत्ते के बचे अवशेष को पेड़ पर ही छोड़ दिया। बस्ती में गुलदार ने शिकार किया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार की रात्रि गांव दौलतपुर निवासी अनमोल पुत्र गुडू के मकान से पालतू कुत्ते को गुलदार शिकार कर मकान के पीछे खड़े पेड़ पर चढ़ गया और खाने के बाद कुत्ते के अवशेष को पेड़ पर छोड़ गया। बुधवार सुबह उठने पर कुत्ता घर पर न होने पर तथा पेड़ पर उसका अवशेष लटका होने पर मामले का पता चल सका। यह भी पढ़ें- बिजनौर : पालतू कुत्ते का शिकार कर पेड़ पर चढ़ा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत बस्ती में गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.