बिजनौर, सितम्बर 14 -- Bijnor News: अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष चौधरी शैलेंद्र सिंह एडवोकेट की मौजूदगी में टांडामाईदास में नईम अहमद अंसारी के निवास स्थान पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में पार्टी की नीतियों, संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी शैलेंद्र सिंह एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलती है। सभा में नईम अहमद अंसारी, सुल्तान अंसारी, मकसूद अंसारी, हनीफ अंसारी, क़ारी मेहबूब, ज़ीशान अंसारी, असलम अंसारी, इमरान अंसारी, दिलशाद अल्वी, अनीस अल्वी, असलम मलिक, खालिद मलिक उर्फ भूरे, राशिद अंसारी, मुस्तकीम अल्वी, महमूद मलिक, मुकीम मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे...