बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: बुढ़नपुर के पार्कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रीकृष्ण की मूर्ति को प्रबंधक उमेश राणा द्वारा मस्तक पर रखकर कॉलेज में लाया गया। बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में सुंदर-सुंदर परिधान पहने और राधा कृष्ण की लीलाओं का सजीव चित्रण किया। विद्यालय के अध्यक्ष हुकम सिंह, प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा, डायरेक्टर प्रमोद कुमार त्यागी, कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार, दीपक राणा, राहुल त्यागी, अनमोल कुमार, अबीनव कुमार, देवली, रूचि चौधरी आदि ने श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की।कार्यक्रम संचालिका साजिया नवेद, काजल चौहान, आरती, अंशु, वैशाली, सुरुचि, उसरा के निर्देशन में बच्चों ने रंगारंग द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बाल लीलाओं और प्रस्तुतियों से जीवंत...