बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: जिले में गुरुवार को सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में काली घटाएं छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। देखते ही देखते बादलों की गड़गड़ाहट और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक घुल गई। दिन भर रूक-रूक कर होती रही बारिश से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ ही देर में अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को एक बार फिर ठंडक का एहसास हुआ। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। अचानक बारिश होने से लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने में भी दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहतबा...