Bijnor News: पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण दिवस मनाया
बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: दिगंबर जैन समाज के द्वारा श्री दिगंबर जैन मंदिर में पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर हस्तिनापुर से आई संगीत टोली ने मंदिर में अपने भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। मंदिर जी में सुबह के समय सामूहिक पूजा,निर्वाण लड्डू का चढ़ना, शाम को भजन संध्या और आरती कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंदिर समिति के सचिव संजीव जैन ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पराग जैन,मोहित जैन, संजय जैन, दीप्ति जैन, सुरभी जैन, दीपक जैन, संगीता जैन, सीमा जैन, पीयूष जैन, मनीष जैन, डब्बू जैन,अनंत जैन अनिल जैन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंदिर जी के अध्यक्ष शोभित जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.