Bijnor News: पानी में बही चप्पल पकड़ने में गई हम्माद की जान
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: बारिश के पानी में बही चप्पल को पकड़ने की कोशिश 13 वर्षीय हम्माद की जिंदगी पर भारी पड़ गई। पानी से भरी सड़क पर खुले नाले का अंदाजा नहीं होने के कारण वह उसमें जा गिरा। तेज बहाव उसे करीब 500 मीटर तक बहाकर ले गया। पाइप में अटके हम्माद को लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार को मोहल्ला अंसारियान में हुआ। अफजल का बेटा हम्माद घर से ईदगाह रोड की ओर जा रहा था। इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट के सामने बारिश का पानी सड़क पर भरा था। इसी दौरान पानी में उसकी चप्पल बह गई। उसे पकड़ने के प्रयास में हम्माद खुले नाले में जा गिरा। नाले का तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया। कॉलेज गेट के सामने सब्जी की ठेली लगाने वालों ने हम्माद को नाले में गिरते देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग तुरंत तलाश में जुट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.