Bijnor News: पानी के गड्ढे में मिला मजदूर का शव
बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: ग्राम खंडसाल में जीरामजी (मनरेगा) कार्य के दौरान एक मजदूर की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संभावना है तेज गर्मी के कारण चक्कर आने से मजदूर पानी मे गिर गया हो। बृहस्पतिवार को ग्राम खंडसाल निवासी बलवेंदर सिंह (40 वर्ष) पुत्र लाल सिंह जीरामजी (मनरेगा) के अंतर्गत शमशान घाट परिसर में लगाए गए पौधों की सिंचाई कर रहा था। काफी देर तक जब बलवेंदर दिखाई नहीं दिया तो साथी कर्मचारी उसे ढूंढते हुए शमशान घाट पहुँच गये। बलवेंदर का शव पानी में पड़ा था। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। संभावना है कि भीषण गर्मी और धूप के कारण अचानक उसे चक्कर आ गया हो जिससे वह पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में जा गिरा और ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.