बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद बिजनौर में यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी 3092 मतदान बूथों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने तथा मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची से संबंधित कोई शिकायत अथवा समस्या है, तो वह अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर , सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत...