बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव फीना निवासी ललित कुमार ने अपने ही गांव के चार युवकों के विरुद्ध रंजिशन मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को फीना निवासी ललित कुमार पुत्र मेघराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 17 सितंबर को रात साढ़े नौ बजे फीना मेले की निलामी प्रकिया से भाग लेकर गौरव उर्फ पिन्टू की डक पर खड़ी बाइक लेने के लिया गया। मेला निलामी से वापस आने का विरोधियों को समय का पता था। वह फीना डक के पास कन्फेशनरी की दुकान से कुछ सामान लेने गया, तभी अतुलेश, उमेश उर्फ गोलू, अनुभव व अमन और साथ में डक स्वामी गौरव उर्फ पिंटू निवासी फीना ने एक राय होकर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार होने पर शनिवार को रिपोर्ट लिखाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...