Bijnor News: पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस पर जताई आपत्ति
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: मंडावली क्षेत्र मे राजस्व टीम द्वारा अतिक्रमण को लेकर दिए गए नोटिस पर भारतीय किसान यूनियन विशाल के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष वसीम अहमद ने आपत्ति दर्ज कराते हुए एई लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजस्व अभिलेख और नक्शे के आधार पर संयुक्त टीम से स्थलीय पैमाइश कराये बिना ही उनके विरुद्ध अतिक्रमण का नोटिस जारी कर दिया गया है। तीन अक्तूबर को जारी नोटिस छह अक्टूबर को प्राप्त हुआ था। नोटिस में बिजनौर नांगल नजीबाबाद मार्ग के किमी 39 पर मिर्जापुर सैद और भूड्डी सड़क मध्य के पास से नौ मीटर की दूरी पर टीन शेड रैंप आदि बनाकर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख है। जबकि उनके टीन शेड और रैंप लोक निर्माण विभाग की भूमि की सीमा से बाहर स्थित है और उन्होंने विभाग की भूमि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.