Bijnor News: पशु चिकित्सक की तैनाती की मांग लेकर धरना करेगी लोक शक्ति
बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: नांगल सोती। क्षेत्र में गोवंश में फैल रहे लम्पी वायरस को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने पशुपालन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि क्षेत्र में आय दिन पशुओं के बीमार होने सहित मौत हो जाने की सूचनाएं मिल रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से पशुपालकों की सुध नहीं ली जा रही है। भाकियू लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत का आरोप है कि नांगल स्थित पशु चिकित्सालय में लंबे समय से पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण क्षेत्र के किसान और पशुपालक परेशान हैं। जिम्मेदार सरकारी चिकित्सक नहीं होने से पशुओं के उपचार और बीमारी की रोकथाम में दिक्कतें आ रही हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले गुरुवार को नांगल पशु चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.