Bijnor News: पशुशाला में लगी आग, दो गाभिन गाय और दो भैंसों की जलकर मौत
बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव केहरीपुर जंगल में शुक्रवार देर शाम एक पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में दो गाभिन गाय और दो दुधारू भैंसों की जलकर मौत हो गई। पशुशाला में रखा ईंधन और पशुओं का चारा भी जलकर खाक हो गया।पीड़ित पशुपालक जयपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह ने बताया कि उनकी पशुशाला घर के नजदीक ही है। शुक्रवार शाम वह खाना खाने के लिए घर आए थे। जब खाना खाकर वापस पशुशाला लौटे तो वहां आग से सब कुछ जल चुका था। तब तक चारों मवेशियों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।पीड़ित ने बताया कि इस हादसे में उसका करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं हल्का लेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.