Bijnor News: पशुशाला में घुसकर गुलदार ने बनाया गौवंश को निवाला
बिजनौर, जुलाई 12 -- Bijnor News: महंसापुर स्थित एक किसान की पशुशाला में घुसकर गुलदार ने गोवंश को मार डाला। गांव के नजदीक गुलदार आने से ग्रामीण भयभीत हो गए। जिन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाकर वन क्षेत्र में छोड़े जाने की मांग की। घटना शनिवार रात महमसापुर निवासी किसान ब्रह्मदत्त शर्मा की पशु शाला की है। सुबह करीब चार बजे ब्रह्मदत्त जब अन्य पशुओं की आवाज सुनकर अपनी पशुशाला में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गुलदार ने उनके 10 माह के गाय के बच्चे को मार डाला। जो पशुशाला में खूंटे से बंधा हुआ था, उन्होंने अपने परिजनों को आवाज दी। परिजनों द्वारा मौके पर पहुंच कर गुलदार को काफी तलाश किया गया लेकिन, तब तक गुलदार वहां से भाग गया। परिजन संदीप शर्मा और अनुकूल शर्मा ने बताया कि आबादी क्षेत्र और आसपास गुलदार अक्सर देखा जा रहा है। इससे पहले भी वह कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.