Bijnor News: पशुओं को खुर पका मुंह पका जानलेवा बीमारी से बचाएगा वैक्सीनेशन
बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: जिले में पशुओं को खुरपका-मुहपका बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन होगा। जिले में वैक्सीन पहुंच गई है। पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए 22 जुलाई से वैक्शीनेशन शुरू हो जाएगा। जिले में करीब 5 लाख 70 हजार वैक्सीन लगेंगी। 8 सितम्बर तक वैक्सीनेशन होगा। जिले में पशुओं को खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए 22 जुलाई से टीकाकरण करने की तैयारी पशु पालन विभाग ने शुरू कर दी है। टीकाकरण 22 जुलाई से 8 सितम्बर तक होगा। जिला मुख्यालय पर वैक्सीन पहुंच गई है। करीब 5 लाख 70 हजार वैक्सीन पहुंच गई है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 8 माह से अधिक के ग्याभिन पशुओं और 4 माह से छोटे पशुओं का टीकाकरण नहीं होगा। अगर पशुओं का समय पर उपचार न कराया जाए तो इस बीमारी की जकड़न में आकर पशु की मौत भी हो सकती है। समय पर उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.