Bijnor News: पर्स काटकर मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये उड़ाए
बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: चांदपुर के जामा मस्जिद के पास लगने वाले शनिवार बाजार में खरीदारी करने आई महिला का पर्स काटकर चोर महिला डेढ़ तोले से अधिक सोने का मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गई। पर्स कटा देख महिला के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आरोपी महिला की तलाश में जुट गई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सियालु नंगला निवासी शाहरुख की पत्नी नाजरीन अपनी बहन फिजा के साथ शनिवार बाजार में खरीदारी करने आई थी। नाजरीन ने गले में मंगलसूत्र पहन रखा था। इसी दौरान पीछे से आई एक महिला ने उसे बताया कि उसका मंगलसूत्र टूटकर गिरने वाला है। महिला की बात पर नाजरीन ने मंगलसूत्र उतारकर पर्स में रख लिया। कुछ देर बाद नाजरीन ने अपना पर्स देखा तो उसकी ऊपर वाली जेब कटी हुई थी। पर्स में रखा करीब ढाई तोले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.